सतना जिले के अमरपाटन से कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साधु-संत और महामंडलेश्वर की तुलन सांड से की है। डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने इन्हें दूसरे का खेत चरने के लिए छोड़ दिया है। यह विवादित बयान उन्होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संवाद करते हुए दिया है।
अमरपाटन विधायक का विवादित बयान
मध्यप्रदेश के सतना में बुधवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि- "भाजपा ने साधु, संत, सन्यासी बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरो को छोड़ दिया जनता के बीच। कहा जाओ हिंदुत्व की बात करो, भाजपा का प्रचार करो, सनातन की बात करो और ये सांड चर रहे दूसरों के खेत। ये जो भारत की पहचान है, धर्म निरपेक्षता की, समाजवाद की। संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती, सब कुछ चरमरा रही है।"
कई सीनियर नेता मंच पर रहे मौजूद
सतना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह के संबोधन के दौरान मंच पर कई सीनियर नेता मौजूद थे। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल हैं।
