भोपाल

भोपाल: MP में अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ, CM मोहन ने पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से जबलपुर के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा' नाम से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

Image

एमपी अंतरराज्यीय हवाई सेवा शुरू

Photo : Twitter

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को यहां से जबलपुर के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा' नाम से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिए और टिकट बुकिंग काउंटर का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली शहर हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए 30 दिनों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) हवाई सेवा का संचालन करेगा।

50 प्रतिशत की छूट

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि इसे मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायोला) के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर चलाया जा रहा है। कुछ यात्रियों के अनुसार, 30 दिनों के लिए 50 प्रतिशत छूट के बाद अंतरराज्यीय सेवा का किराया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराए से थोड़ा अधिक होगा। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के माध्यम से भोपाल से इंदौर पहुंचने में मात्र 55 मिनट लगेंगे।

सेवा का होगा विस्तार

एमपीटीबी के प्रमुख सचिव और प्रबंध निदेशक शिव शंकर शुक्ला ने बताया कि प्रतिक्रिया के आधार पर हम सेवा का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल, जो विमान चलाए जा रहे हैं, वे दोहरे इंजन वाले छह सीटर हैं। यदि प्रतिक्रिया अच्छी रही, तो हम सेवा का विस्तार करने के लिए 11 सीटर और फिर 20 सीटर विमान लाएंगे। शुक्ला ने कहा कि ये विमान बहुत सुरक्षित हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं। हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वोत्तम और नियमित सेवा प्रदान करने जा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'