भोपाल

Bageshwar Dham Accident: बागेश्वर धाम में हादसा; 1 श्रद्धालु की मौत, कई घायल

Chhatarpur News Today (छतरपुर की खबर ): छतरपुर के बागेश्वर धाम में बाबा बागेश्वर के जन्मदिन समारोह के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। टीन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Image

बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से 1 की मौत

Photo : Times Now Digital

Bageshwar Dham Accident: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बाबा बागेश्वर के जन्मदिन समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक, श्यामलाल कौशल, की टीन शेड गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में करीब कई लोग घायल हुए हैं। मृतक श्यामलाल अपने परिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया और शव को तत्काल गंतव्य के लिए रवाना कर दिया, जिससे मामले को दबाए जाने की चर्चा भी होने लगी है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article