Bhopal Rape Case : राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती को शादी का झांसा देकर सगे बाप-बेटे ने दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फिलहाल पकड़े नहीं जा सके है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
राजधानी की निशातपुरा पुलिस के मुताबिक दोनोें आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अलग-अलग मौकों व स्थानों पर अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने उससे शादी का वादा कर लगातार देह शोषण किया। इसके बाद वह मुकर गया तो उसके पिता को बात बताई। जिसपर पिता ने भी उसके साथ कई बार रेप किया। परेशान पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
