भोपाल

दमोह रेलवे स्टेशन पर मासूम बच्चे की हत्या, हमलावर से बचाने नहीं आई GRP पुलिस

मध्य प्रदेश के दामोह रेलवे स्टेशन पर एक दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उनकी गोद में मौजूद बच्चे की मौत हो गई।

Image

दमोह रेलवे स्टेशन पर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने दंपति पर हमला कर दिया और उनके ढाई माह के शिशु की हत्या कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। जीआरपी चौकी के प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है और इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता लेखराम आदिवासी अपनी पत्नी और शिशु के साथ दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में आये थे।

ईंट से किया हमला

अधिकारी ने बताया कि दंपति मडियादोह गांव जा रहे थे, लेकिन शिशु की तबीयत खराब होने के कारण वे दमोह स्टेशन पर उतर गए और वे उसे जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जब महिला शिशु को पानी पिला रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और शिकायतकर्ता ने हमलावर को डराने के लिए ईंट उठा ली।

अधिकारी ने बताया कि हमले में बच्चे की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जीआरपी के जवान परिवार की मदद के लिए नहीं आए और उन्हें पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'