शहर

बिजनौर में 8 साल की मासूम के साथ रेप, बच्ची को लालच देकर जंगल ले गया था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर के एक गांव में 8 साल की बच्ची को गांव का ही एक व्यक्ति लालच देकर जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

बिजनौर में बच्ची के साथ रेप

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 8 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात सामने आई है। यह घटना थाना कीरतपुर के एक गांव की है। जहां गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दरिदंगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित बच्ची अस्पताल में भर्ती है।

बच्ची को लालच देकर जंगल में ले गया आरोपी

पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी गांव के ही विजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने उसे लालच दिया। जिसके बाद वह बच्ची को जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

खेत में खून से लथपथ मिली बच्ची

जब बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश की, तो वह खेत में खून से लथपथ हालत में रोती हुई मिली। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने बच्ची के परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article