शहर

दूल्हा हो तो ऐसा! बारिश ने रोका रास्ता तो नाव से बारात लेकर पहुंचा ससुराल, देखते रह गए लोग

बाराबंकी में बारी बारिश से लोगों को बुरा हाल है। वहीं सरयू नदी का जलस्थर भी खतरे के निशान पर है। इसी बीच बारांबकी में एक ऐसी घटना हुई कि लोग देखते रह गए। दरअसल, यहां बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर आया है, लेकिन, एक दूल्हें ने इस हालात में शादी को नहीं टाला और नाव से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। लोग इस बात से उसकी खूब वाहवाही कर रहे हैं-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • बाराबंकी की अनोखी शादी
  • नाव से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
  • देखते रह गए गांव के लोग

Barabanki: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है। जिससे सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तलहटी में बसे गांवों में पानी भर गया है। तटबंध के अंदर बने मकानों में पानी घुस गया है। यहां के लोगों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। जिसके चलते नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इसी बीच शादी करने दूल्हा बारात लेकर गाजे-बाजे के साथ नाव से पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

दुल्हन लेने निकला दूल्हा

नाव से शादी करने पहुंचा दूल्हा चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी के घर में शादी है तो किसी के घर में कोई दूसरा आयोजन है। लेकिन बाढ़ के चलते लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं।

बाराबंकी की अनोखी शादी

अनोखी शादी का यह मामला बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लोपुर द्वितीय में माधव पुरवा के रहने वाले राम आसरे की बेटी की शादी होनी थी। सूरतगंज ब्लॉक के सैलक गांव से राघवराम की बारात आनी थी। लेकिन गांव को जाने के लिए रास्ता नहीं था।

नाव से बारात लेकर पहुंचा ससुराल

सड़क मार्ग न होने पर दूल्हा राघवराम दुल्हनिया लेने के लिए डीजे, बाजा और बराती लेकर नाव से निकल पड़ा। वह नाव से बारात लेकर शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गया। नाव सवार दूल्हे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में नाव सवार बारातियों की खूब चर्चा हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर

बता दें कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.70 से 47 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, मंगलवार रात से जलस्तर घट रहा है। नेपाल के गिरजा व शारदा बैराज से मंगलवार को चार लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे सरयू नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे नदी के किनारे बसे गांव में पानी भर गया है। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर अपना ठिकाना बनाया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article