शहर

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुहूर्त अति सूक्ष्म, सिर्फ 84 सेकंड है रामलला के पूजन का शुभ समय

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभ मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का है। यह शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 39 मिनट 32 सेकंड तक जारी रहेगा।

Image

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त (फोटो साभार - ट्विटर)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभ मुहूर्त सामने आ गया है। 22 जनवरी को इस भव्य समारोह का आयोजन होगा। इस दिन 84 सेकंड के अति सूक्ष्म मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने इस शुभ मुहूर्त चुना है, जिसे सबसे सटीक माना जा रहा है। इसी समय पर रामलला की स्थापना की जाएगी।

5 तारीखों में चुना गया मुहूर्त

राम मंदिर ट्रस्ट ने देशभर के विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय करने को कहा गया था। ट्रस्ट ने रामलला की स्थापना के लिए 17 जनवरी से 25 जनवरी तक की 5 तारीखों के विकल्प दिए थे। जिनमें से 22 जनवरी की तारीख का मुहूर्त चुना गया। 84 सेकंड का ये सूक्ष्म मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड पर शुरू होगा, यह मुहूर्त 12 बजकर 39 मिनट 32 सेकंड तक जारी रहेगा।

पंच बाण से मुक्त है शुभ मुहूर्त

22 जनवरी का ये शुभ मुहूर्त पंच बाण से मुक्त हैं, जिनमें अग्निबाण, मृत्युबाण, चोरवाण, नृपवाण और रोगवान शामिल हैं। इस कारण यह मुहूर्त देश के लिए संजीवनी योग का काम करेगा। इस मुहूर्त को निकालने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के अनुसार 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा करने से भगवान राम के राज्य में वृद्धि होगी। इसका मतलब ये है कि नीति के अनुसार ही शासन कार्य चलेगा। ग्रहों की अनुकूलता के कारण रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त पूरे भारत के लिए कल्याणकारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article