शहर

Ayodhya Deepostav-2023: राम की नगरी अयोध्या में आप भी जला सकते हैं अपने नाम का दिया, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Ayodhya Deepostav-2023: रामनगरी अयोध्या में शनिवार को भव्य और दिव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पर्यटन विभाग ने 24 लाख दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है।

Image

Ayodhya Deepostav-2023: घर बैठे आप भी बन सकते हैं अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा

Ayodhya News: अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे पर्यटन विभाग ने इस बार 24 लाख दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है। इसके साथ ही लोगों को घर बैठे दीपोत्सव का हिस्सा बनने का भी अवसर दिया गया है।

Holy Ayodhya एप के जरिए करिए दियों की बुकिंग

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 'होली अयोध्या' (Holy Ayodhya) एप के माध्यम से दीयों की बुकिंग शुरू कर दी है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अयोध्या में एक से लेकर 51 दीयों तक दान देकर उन्हें रोशन कर सकते हैं। एक दीये के लिए 101 रुपये खर्च करने होंगे तो 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 और 51 दीयों के लिए 1100 रुपये ऑनलाइन दिए जा सकते हैं।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने 'होली अयोध्या' (Holy Ayodhya) नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल ऐप एंड्रायड व एप्पल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इस ऐप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दीये अपने नाम से बुक कर सकते हैं।

Ayodhya

Ayodhya

खास बात यह कि दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर यह दीया व सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा। इस ऐप के माध्यम से तय की गई सहायता राशि देकर कोई भी दीये जलवा सकता है। वह अपने नाम से, अपने परिजनों के नाम से एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं। इस ऐप पर आने वाले आवेदन को जिला प्रशासन देखेगा और उसके अनुसार दीये जलवाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोग भी इस दीपोत्सव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह उनके लिए अच्छी सुविधा होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article