शहर

अयोध्या-चित्रकूट राम वन गमन मार्ग बनकर तैयार, बारिश में आई दरारें दुरुस्त, लोकार्पण से पहले टेस्टिंग जारी

अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किलोमीटर लंबे राम वन गमन मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है और अभी टेस्टिंग जारी है। भारी बारिश के दौरान सड़क के कुछ हिस्सों में दरारें आई थीं, जिन्हें निर्माण कंपनी ने ठीक करा दिया।

Image

बारिश में आई राम वन गमन मार्ग की दरारें दुरुस्त

Photo : Times Now Digital

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट अयोध्या से चित्रकूट तक 'राम वन गमन मार्ग' का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मौजूदा समय में इस सड़क की टेस्टिंग का काम चल रहा है और सरकार द्वारा कभी भी इसका लोकार्पण किया जा सकता है। हालांकि, हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण मार्ग में कुछ जगहों पर दरारें आ गई थीं, जिसको लेकर काफी सवाल भी उठ रहे थे। हालांकि, निर्माण कंपनी ने दरारों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त कर दिया है।

210 किलोमीटर लंबा मार्ग बनकर तैयार

सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अब वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मानसून में भारी बारिश के चलते सड़क में कुछ तकनीकी समस्याएं और दरारें जरूर सामने आई थीं। लेकिन निर्माण के दौरान ही कंपनी की टेक्निकल टीम लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रही थी। जैसे ही समस्या संज्ञान में आई, कंपनी ने तुरंत उसकी मरम्मत करवाकर सड़क को दुरुस्त कर दिया।

15 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी के पास

निर्माण कंपनी का दावा है कि अब मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त है। इसके साथ ही, अनुबंध के तहत सड़क निर्माण के बाद अगले 15 सालों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी की होगी। यानी इस अवधि में सड़क पर अगर भविष्य में कोई भी समस्या आती है, तो उसे ठीक करने का जिम्मा कंपनी का ही होगा। फिलहाल सड़क की टेस्टिंग का चल रही है और सुरक्षा मानकों को परखने के बाद जल्द ही इसके उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article