Assam Earthquake Today: असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। भूकंप मंगलवार सुबह 4 बजकर 23 मिनट 47 सेकंड पर आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 33 किलोमीटर की गहराई में था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दिल्ली से पटना के बीच Vande Bharat Special चलाने की तैयारी! जानें टाइमिंग, स्टॉपेज और किराया
झटके महसूस होने से लोगों में दहशत
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले शनिवार शाम को भी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। NCS के मुताबिक, उस भूकंप का केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से करीब तीन किलोमीटर दूर और जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।
गुवाहाटी समेत कई जगह महसूस हुए थे झटके
शनिवार को आए भूकंप के झटके गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर के कई अन्य इलाकों में भी महसूस किए गए थे। NCS के अनुसार, यह भूकंप शाम 4 बजकर 1 मिनट पर आया था। इस घटना में भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Vaishali: मां की मौत से बेखबर थी मासूम, शव के पास गुड़िया से खेलती रही 5 साल की बच्ची, पति पर हत्या का आरोप
पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर भारत भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। असम और इसके आसपास के राज्यों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों के कारण यहां भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
