शहर

Andhra Pradesh Road Accident: बस और ट्रक की भीषण टक्कर, वाहनों में लगी आग, 6 लोगों की गई जान

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक निजी बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमें लगी आग में जलने से छह लोगों की मौत हो गई।

Image

पालनाडु सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Andhra Pradesh Road Accident: पालनाडु जिले में चिलकलुरिपेट के पास एक निजी बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से छह लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को करीब एक बजे हुआ। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बस और ट्रक चालक सहित चार पुरुषों और एक महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गई मृतकों में एक आठ साल की बच्ची, उसकी दादी, दादा और एक अन्य यात्री शामिल हैं जबकि इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वोट डालने गए थे लोग

एक पुलिस अधिकारी ने टीवी चैनलों को बताया कि हमें घटना के बारे में कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली जिसके बाद हमने एम्बुलेंस और दमकल विभाग को सूचित किया। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों में दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यात्री चिन्नागंजम इलाके के थे और राज्य में हुए चुनाव में वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इस बीच पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 ए और 337 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

राज्यपाल ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। राजभवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि नज़ीर ने पलनाडु जिले के पासुमरु गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख किया है।"राज्यपाल ने मृतकों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article