शहर

Gujarat Accident: आणंद में लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

Gujarat Accident: गुजरात के आणंद में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

Image

आणंद में भीषण बस हादसा

Photo : Times Now Digital

Gujarat Accident News: गुजरात के आणंद जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर जा रही एक लग्जरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और मृतकों की पहचान की कोशिश में जुटी है।

सूरत से राजस्थान जा रही थी बस

यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे आणंद और नडियाद के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार घनश्याम साई दर्शन ट्रैवल्स की लग्जरी बस सूरत से राजस्थान की ओर जा रही थी। इस दौरान बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद सभी घायलों को बस से निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article