Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस महकमे से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। 'दो मुहां सांप' की बरामदगी के मामले में लीपापोती करने और कुछ आरोपियों को अवैध रूप से छोड़ने के गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मैगलगंज थाने के थानाध्यक्ष समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मैगलगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए 'दो मुहां सांप' मामले में कुछ संदिग्ध आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इसका संज्ञान लिया और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पाए गए थानेदार समेत सभी 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
