School Closed In Nainital: भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नैनीताल जिले के कई इलाके में रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सभी स्कूल रहेंगे बंद
जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी कि मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जनपद नैनीताल में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय, साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।

प्रशासन ने दिए सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश
भूस्खलन और जलभराव की आशंका
प्रशासन ने कहा है कि भारी बारिश के चलते जिले में भूस्खलन, ट्रैफिक, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को घर पर सुरक्षित रखना जरूरी है।
प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे तैनात
हालांकि स्कूलों में छुट्टी रहेगी, लेकिन जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपदा की स्थिति में तेजी से राहत कार्यों को अंजाम दिया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोग आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों 05942-231178 और 231179 या टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को समझें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
