आगरा

Agra: हादसे में हुई महिला की मौत, रात भर सड़क पर पड़े शव को रौंदती रहीं गाड़ियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 10:55 AM IST

Agra Road Accident: यूपी के आगरा में एक महिला को वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद रात भर उसके शव को गाड़ियां कुचलती रहीं। कई हिस्सों में बंटे शव के टुकड़े दूर तक बिखरे मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Image

सांकेतिक तस्वीर (Freepik)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, उसके बाद उसके शव को रातभर गाड़ियां कुचलती रहती हैं। शव के टुकड़े कई हिस्सों में बिखरे मिले। ये दर्दनाक घटना आगरा जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित गांव मुढ़हेरा के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया और उसकी हादसे में मौत हो गई।

रातभर महिला के शव को कुचलती रहीं गाड़ियां

शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे। रात भर उसे शव को कुचलते हुए कई वाहन गुजरते रहे, शव की हालत इतनी क्षत विक्षत हो गई कि उसे समेटकर इकट्ठा करना पड़ा। पुलिस ने बताया है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह वो मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कैसे हुई इस महिला की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि उसे इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। दरोगा धीरज कुमार ने कहा कि 'अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीती रात (गुरुवार) को महिला की मौत हो गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे ये आशंका जताई जा रही है कि कई वाहनों ने शव को कुचला है, एक के बाद एक वाहन शव को रौंदते हुए गुजर गए। महिला का शव कई हिस्सों में बिखर गया।'

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास पर शव के टुकड़े दूर तक बिखरे पड़े थे। सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इकट्ठा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के शव की पहचान करके के लिए पुलिस की कोशिश जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article