आगरा

SP Baghel in Modi 3.0 Cabinet: आगरा की बढ़ी शान, प्रो. बघेल को मोदी कैबिनेट में फिर से मिला स्थान

SP Baghel Modi Cabinet: आगरा लोकसभा सीट से चुने गए सांसद प्रो एसपी बघेल को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यह दूसरी बार है, जब वह केंद्र में मंत्री बने हैं। इससे आगरा शहर का मान बढ़ गया है।

Image

प्रो. एसपी बघेल।

Photo : Times Now Digital

SP Baghel UP Modi 3.0 Cabinet: उत्तर प्रदेश के आगरा (आरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने रविवार को केंद्र सरकार में दूसरी बार राज्य मंत्री की शपथ ली। दलित समाज की धनगर बिरादरी से आने वाले 63 वर्षीय बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक के रूप में 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल रहे। बाद में यादव ने उन्हें राजनीति में अवसर दिया।

कई राजनीति दलों में हुए शामिल

प्रो. बघेल लोकसभा और राज्यसभा से सदस्य होने के साथ ही कई दलों में शामिल होते रहे हैं। बघेल 1998, 1999 और 2004 में जलेसर लोकसभा क्षेत्र से संसद में गए, लेकिन बाद में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए, जिसने उन्हें राज्यसभा में जाने का मौका दिया।

टुंडला से बने थे विधायक, फिर बने मंत्री

इसके बाद में बघेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और उन्हें 2017 में टुंडला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। प्रो. बघेल के चुनाव जीतने पर उन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर मिला।

पहले भी बने थे राज्यमंत्री

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बघेल को भाजपा ने आगरा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीत गए। मोदी सरकार-दो के विस्तार में उनको राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। मोदी की तीसरी सरकार में भी उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में रविवार की शाम शपथ ली।

अखिलेश के खिलाफ लड़े थे चुनाव

इसके पहले उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में बघेल को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने चुनाव लड़ाया लेकिन वह हार गए थे। अब उन्हें केंद्र में जिम्मेदारी मिली है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article