आगरा

Firozabad Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-चोर की हुई मुठभेड़, 'ऑपरेशन लंगड़ा' के शिकार हुए दो बदमाश

यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान चोर गैंग के दो शातिर बदमाशों को गोली मारकर लंगड़ा किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक चोरी के ई रिक्शे और दो देशी तमंचा सहित कई राउंड गोलियां बरामद की हैं।

Image

घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाती पुलिस

Photo : Times Now Digital

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस और शातिर चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने बीती बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को देशी तमंचे, गोलियां और कई चोरी के ई-रिक्शे मिले हैं। चोरों का यह गिरोह चोरी के ई रिक्शों को बेचने की फिराक में था।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि चोर गिरोह के सदस्य चोरी के ई-रिक्शों को बाईपास रोड फैक्ट्री एरिया की तरफ बेचने की फिराक में हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस ने जब इनके अड्डे पर पहुंच कर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश ऋतिक और नीरज के पैरों में लगी, जिसके बाद दोनों घायल होकर गिर पड़े।

बरामद हुए 7 ई-रिक्शे

घटनास्थल से पुलिस ने सात चोरी के ई-रिक्शा, दो देशी तमंचे और कई राउंड जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह लंबे समय से ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और इनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article