आगरा

Agra Bomb News: आगरा में बम! सूचना से हड़कंप, भारी पुलिस तैनात

ताजनगरी आगरा में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके से कोई विस्फोटक सामाग्री बरामद नहीं हुई।

Image

आगरा में बस की सूचना

Agra Bomb News: आगरा में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक खोखे के नीचे बम मिलने की सूचना मिलने पर बीडीएस समेत पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। फिलहाल, पुलिस ने पूरी जगह को खाली कराया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताय कि एक कॉलर ने हमें कोई संदिग्ध सामान होने की सूचना दी है। टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई विस्फोटक सामाग्री नहीं मिली है।

नहीूं मिली विस्फोटक सामाग्री

मामला जगदीशपुरा थाने के वायु विहार का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है, लेकिन वहां पर किसी भी तरह का बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि ये किसी की शरारती हरकत हो सकती है। पुलिस आरोपी को जल्द से गिरफ्तार कर पूछताछ करेंगी।

पहले भी मिली थी गलत सूचना

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले आगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बम होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। आरपीएफ-जीआरपी की टीमों ने कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म को यात्रियों से खाली करा लिया। बम निरोधक दस्ते और खोजी श्वान के साथ पुलिस टीमों ने एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article