Aligarh Accident: यूपी के अलीगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे एक कार और मिनी बस के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही एसपी देहात सहित दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस हादसे में मासूम बच्चे व महिला समेत पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जेएनएमसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की टक्कर में ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई और हादसा हो गया। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों के मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। एक अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार परिवार मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो मासूम बच्चों की उम्र महज 5 और 8 साल थी।
जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच टक्कर सुबह करीब 5.45 बजे हुई थी। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। और दोनों वाहन जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी अमृत जैन का कहना है "हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है। और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को गाड़ियों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में चार लोगों की जान चली गई..." पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। जल्द की उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने लिया हादसे का संज्ञान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ हादसे पर संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उपचार के निर्देश दिए और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
