लखनऊ

Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, तीन की मौत

Unnao Accident: यूपी के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में ट्रेलर और ट्रक के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने लोहा काटकर ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Image

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर रास्ते में खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रेलर में फंसे चालक के शव को लोहा काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे पर ट्रक पार्क कर चालक और परिचालक उसका टायर बदल रहे थे। तभी लखनऊ से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसा। वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

लोहा काटकर निकाला गया शव

इस हादसे में दोनों वाहन चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम और डायल 112 पुलिस ने वाहन के लोहे को काटकर ट्रेलर के केबिन में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चाल के शव को ट्रेलर से बाहर निकालने में कई घंटे लग गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक में सुखी हुई मछलियां और ट्रेलर में पत्थर वाला पाउडर बताया जा रहा है।

पुलिस ने मृतक की पहचान गुजरात के मीठापुर निवासी ट्रक चालक देवानंद पुत्र द्वारिका उम्र 40 वर्ष और परिचालक अजय बताए जा रहे हैं। अभी ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। क्राईम इंस्पेक्टर रामनारायण यादव मौके पर मौजूद हैं और इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक चालक के मालिक को मामले की सूचना दे दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article