Child Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक पिता ने बेचने के लिए अपने ही तीन महीने के मासूम बेटे का अपहरण करा दिया। बच्चे का अपहरण उस समय कराया गया जब बच्चा अपनी मां के साथ सो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि पिता के साथ बच्चे की चाची और एक अन्य शख्स इस मामले में शामिल था। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डीआईजी ने अपहरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 40 हजार का इनाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सोरों कोतवाली इलाके के कुमरौआ गांव में 26 नवंबर की रात रीता पत्नी रविंद्र अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच, रात में जब उसकी आंख खुली तो उसका तीन महीने का बेटा ईशान बिस्तर से गायब था।
