आगरा

Agra Metro के हाई स्पीड ट्रायल का शुभारंभ, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 12:04 AM IST

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में कहा किआज से आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत हो रही है। आगरा वासियों को फरवरी 2024 तक मेट्रो की सुविधा दे दी जाएगी...दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल की सुविधा भी विकसित की जा रही है, यह कार्य पूरा होने पर दिल्ली-मेरठ की दूरी मात्र 40 मिनट में तय की जा सकेगा

वहीं आगरा आये सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, उन्होंने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन किया, गौर हो कि

लंबे समय से नाम बदलने की मांग की जा रही थी वहीं मेट्रो परियोजना के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने नाम बदलने की बात कही, उन्होंने कहा किसरकार जो नाम चाहती है वही नाम रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, आज से आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत हो रही है। आगरा वासियों को फरवरी 2024 तक मेट्रो की सुविधा दे दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'आगरा अमूल्य विरासत और संस्कृति वाला ऐतिहासिक शहर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और परियोजना को समय पर क्रियान्वित कर रहे हैं। देश के अंदर उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। आगरा भी भविष्य में एक मेट्रो शहर के रूप में उभरेगा जिससे रोजगार के भरपूर अवसर पैदा होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विश्व मानचित्र पर शहर की छवि और भी उज्ज्वल होगी।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article