आगरा

Agra Crime: आगरा में हैरान करने वाला मामला, फंदे से लटका मिला 5वीं क्लास का बच्चा,झाड़ियों में मिला पालतू कुत्ता

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 04:43 PM IST

Student Found Hanging: आगरा के थाना कागारौल इलाके में 11 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मासूम की हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Image

कक्षा पांच के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

KEY HIGHLIGHTS
  • कागारौल में कक्षा पांच के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला
  • पालतू कुत्ते को घूमाने खेतों पर गया था छात्र
  • परिजनों में मचा गया कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Student Found Hanging: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कक्षा पांच में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने छात्र की हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कागारौल थाना इलाके के गांव बिसेहरा में छात्र का शव पेड़ पर लटका मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। गांव बिसेहरा में किसान गोविंद सिंह चाहर अपने परिवार के संग रहते हैं। गोविंद का 11 साल का बेटा मयंक अपने पालतू कुत्ते को रोजाना की तरह घूमाने के लिए खेतों पर ले गया था।

अंधेरा होने के बाद भी वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसे देखने के लिए अपने खेतों पर पहुंचे। मयंक की तलाश की गई तो पास के ही एक खेत में पेड़ पर मयंक का शव कपड़े से बने फंदे से लटका पाया गया। शव के पैर जमीन से लगे थे। मयंक का शव फंदे से लटका देख परिजनों में मच गया था कोहराम।

कक्षा पांच में पढ़ता था होनहार छात्र मयंक

मयंक का शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि, मयंक कक्षा पांच का होनहार छात्र था। मयंक चार भाई बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी दो बहनें बड़ी हैं। सबसे छोटा होने की वजह से वह पूरे परिवार का लाडला था। मयंक की मौत से भाई बहन और माता- पिता गहरे सदमे में है। पुलिस ने जानकारी की तो सामने आया कि, गोविंद एक मध्यम वर्ग के किसान हैं, पांच बीघा जमीन पर खेती करते हैं। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन मयंक का जिस हाल में शव लटका पाया गया है, उससे हत्या की आशंका है।

झाड़ियों में फंसा मिला पालतू कुत्ता

छात्र मयंक अपने पालतू कुत्ते को घूमाने के लिए ले गया था। कुत्ता गांव के रास्ते में झाड़ियों में जंजीर अटकने से फंस गया, इसलिए वह घर तक नहीं पहुंच पाया। इसी वजह से मामले की जानकारी देरी से हुई। थाना प्रभारी अजय तोमर के अनुसार, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article