SN Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज के इंडीग्रेटेड प्लान के मुताबिक 73 भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लायल अस्पताल के जर्जर और निष्प्रयोज्य भवन शामिल हैं। शासन स्तर से इसके आदेश जारी हो गए हैं। इसी सप्ताह में संबंधित संस्था को आदेश मिल जाएंगे। आपको बता दें कि लगभग एक हजार करोड़ की विस्तारीकरण योजना सोमवार को शासन स्तर से स्वीकृत हो गई है। अब इसे यूपी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद डीपीआर बनेगी। फिर टेंडरिंग करके कार्य शुरू हो जाएगा।
एसएन मेडिकल कॉलेज के 31 और लेडी लायल अस्पताल के 42 भवन गिराए जाएंगे। सर्वे के बाद लोक कल्याण विभाग ने इनका चिन्हांकन किया था। सर्वे के आधार पर ध्वस्तीकरण किया जाएगा। एसएनएमसी और लेडी लायल अस्पताल करीब 55 एकड़ में फैला है।
