शहर

Deoria News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार SUV, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 13, 2024, 05:01 PM IST

देवरिया में एक तेज रफ्तार एसयूवी की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

एसयूवी की ट्रक से टक्कर

Deoria News: देवरिया जिले में मदनपुर थाना अंतर्गत टंडवा गांव के नजदीक एक एसयूवी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को अपने कब्जे में ले लिया है औ पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं घायल व्यक्ति का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

वाहनों की जांच के कारण ट्रकों की लगी लाइन

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात बरहज-मदनपुर- रुद्रपुर मार्ग पर देवरिया जिले के खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान कई ट्रकों की कतार लग गई। चौधरी ने बताया कि इसी दौरान वाहन तेजी से आया और खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वाहन सवार संजय सिंह (45), कृष्णा यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मनोज यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनका इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

End of Article