शहर

‘नफरत की राजनीति नहीं चलेगी’; पंजाब ब्लास्ट को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पंजाब में नफरत फैलाकर अमन-चैन बिगाड़ना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता उसकी नफरती दाल नहीं गलने देगी। उन्होंने दावा किया कि अमृतसर और जालंधर में हुए धमाके भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं।

Image

संजय सिंह

Photo : ANI

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। आप मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब भाजपा का मिशन पंजाब शुरू हो गया है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पंजाब में नफरत फैलाकर अमन-चैन बिगाड़ना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता उसकी नफरती दाल नहीं गलने देगी। उन्होंने दावा किया कि अमृतसर और जालंधर में हुए धमाके भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं।

उन्होंने भाजपा और आईएसआई के बीच रिश्तों का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलवामा, पहलगाम और पठानकोट जैसे मामलों में आज तक कई सवालों के जवाब नहीं मिले। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ दिया गया। भाजपाइयों का तो आईएसआई के साथ का पुराना इतिहास है। पुलवामा का ब्लास्ट में हमारे जवान मारे गए, 350 किलो आरडीएक्स हिंदुस्तान की सीमा में कैसे आया, आज तक इसका पता नहीं चला। पहलगाम में हमारी बहनों के माथे के सिंदूर उजाड़े गए, उसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर भी हो गया, लेकिन आज तक इन सवालों का जवाब नहीं मिला कि वहां से सुरक्षा किसके आदेश से हटाई गई थी। देश में शासन और जम्मू-कश्मीर की कानून व्यवस्था भाजपा के हाथ में है और वहां सुरक्षा हटा ली गई। आतंकवादी आए और लोगों को मार कर चले जाते हैं, लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला कि 350 किलो आरडीएक्स कहां से आया और पहलगाम की सुरक्षा क्यों हटाई गई?

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा देशभर में नफरत और हिंसा की राजनीति करती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब पंजाब में भी वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो राज्य की जनता चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। साथ ही लोगों से ऐसी राजनीति से सावधान रहने की अपील भी की। संजय सिंह ने आगे कहा कि इसलिए देश और पंजाब के लोगों को ऐसी घृणा फैलाने वाली, ब्लास्ट कराने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना चाहिए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!