बिजनेस

कौन हैं विनोद और उनका गौतम अडानी से क्या है नाता, 2022 में बने सबसे अमीर NRI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 12:15 PM IST

Vinod Adani And Relation With Gautam Adani: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर अपनी रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लेने के बाद समूह ने अपनी स्थिति साफ की है। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर अपनी रिपोर्ट में 74 वर्षीय विनोद अडानी की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

Image

विनोद अडानी पर अडानी ग्रुप अहम बयान आया है।

Photo : BCCL

Vinod Adani And Relation With Gautam Adani:विनोद अडानी एक बार फिर चर्चा में हैं। ताजा मामला अडानी ग्रुप द्वारा उनको लेकर दिया गया बयान है। अडानी समूह ने कहा है कि विनोद अडानी प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं। गुरुवार को अडानी एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को जानकारी दी है कि गौतम अडानी और राजेश अडानी, अडानी समूह की विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के पर्सनल प्रमोटर हैं और विनोद अडानी पर्सनल प्रमोटर्स के नजदीकी रिश्तेदार हैं।

विनोद अडानी इस देश के नागरिक

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर अपनी रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लेने के बाद समूह ने अपनी स्थिति साफ की है। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर अपनी रिपोर्ट में 74 वर्षीय विनोद अडानी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ‘शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए हेरफेरी और लेखा धोखाधड़ी की।’

अडानी समूह ने जनवरी में इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि विनोद अडानी के पास अडानी समूह की सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं है और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।’ न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार विनोद अडानी साइप्रस के नागरिक हैं। इसमें आगे कहा गया है कि भारतीय नियमों के अनुसार, विनोद अडानी, अडानी समूह के भीतर विभिन्न सूचीबद्ध संस्थाओं के ‘प्रमोटर्स समूह’ का हिस्सा हैं।

सबसे अमीर NRI

अडानी समूह (Adani Group) के कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभाने वाले विनोद अडानी, गौतम अडानी के बड़े भाई हैं। आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022) के अनुसान वह भारत के सबसे अमीर एनआरआई हैं। हुरून के अनुसार सितंबर 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 1,69,000 करोड़ रुपये पहुंच गई थी।

इसके पहले फोर्ब्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि विनोद अडानी, सितंबर 2022 में सीमेंट बनाने वाली कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में स्विस फर्म होल्सिम की हिस्सेदारी के 6.5 अरब डॉलर के समूह के अधिग्रहण में शामिल थे। दोनों सीमेंट कंपनियों का पिछले साल होल्सिम समूह से डील के बाद अधिग्रहण किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article