अपना घर खरीदना हर किसी के लिए बड़ा फैसला होता है। खासकर जब आप किसी Developer या Builder से नया घर खरीद रहे हों, तो सिर्फ घर की कीमत और उसकी खूबसूरती देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। घर खरीदने में आपकी कई साल की बचत लग सकती है और अगर Home Loan लिया है तो लंबे समय तक EMI भी चुकानी पड़ सकती है। इसलिए Builder को पैसा देने से पहले Project, Location, कीमत, Developer का Track Record और Possession Timeline जैसी जरूरी बातों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।
हाल के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान बड़े शहरों में Developers ने 2.98 लाख नए Housing Units लॉन्च किए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है। यानी Homebuyers के पास अब कई नए Projects और Properties की तुलना करने के ज्यादा विकल्प हैं। ऐसे में किसी एक Project पर तुरंत पैसा लगाने के बजाय आसपास मौजूद दूसरे Projects की कीमत और सुविधाओं की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है।
घर खरीदने से पहले इन चीजों पर दें ध्यान
घर खरीदते समय सबसे पहले Property की कीमत को समझें। सिर्फ Builder द्वारा बताई गई कीमत पर ध्यान न दें। उसी इलाके में समान Size और सुविधाओं वाले दूसरे घरों की कीमत भी देखें। इससे आपको पता चलेगा कि जिस Property को आप खरीदने जा रहे हैं, उसकी कीमत आसपास के बाजार के मुकाबले कैसी है। साथ ही केवल शुरुआती कीमत देखकर फैसला न करें, क्योंकि घर खरीदने में Registration, Maintenance और Financing Cost जैसे दूसरे खर्च भी जुड़ सकते हैं।
इसके बाद Developer का Track Record जरूर जांचें। Builder ने पहले कितने Projects पूरे किए हैं, उनमें Possession समय पर मिला या नहीं और पुराने Buyers का अनुभव कैसा रहा है, इसकी जानकारी लेना जरूरी है। अगर किसी Developer के पुराने Projects में लगातार देरी हुई है, तो नए Project की Possession Timeline को भी ध्यान से समझना चाहिए। Builder की कही हुई बातों के साथ उपलब्ध Documents और Project की वास्तविक स्थिति को भी जांचें।
Location भी घर खरीदने में बहुत महत्वपूर्ण है। घर कितना बड़ा है या Project में कितनी सुविधाएं हैं, इसके साथ यह देखना जरूरी है कि आसपास सड़क, स्कूल, अस्पताल, बाजार और Public Transport जैसी सुविधाएं कैसी हैं। भविष्य में उस इलाके में Infrastructure Development की क्या संभावना है, यह भी Property की उपयोगिता और कीमत को प्रभावित कर सकता है।
अंडरकंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए क्या है जरुरी
अगर आप Under-Construction Project खरीद रहे हैं तो Possession की तारीख पर खास ध्यान दें। Builder ने कब तक घर देने का वादा किया है, यह Agreement में स्पष्ट होना चाहिए। केवल Sales Team की मौखिक बात पर भरोसा करने के बजाय जरूरी जानकारी लिखित Documents में देखना बेहतर है। हाल के एक MahaRERA मामले में भी यह सामने आया कि Homebuyers को Project के Approvals और Sanctioned Plans की स्वतंत्र रूप से जांच करनी चाहिए।
इसके अलावा Project से जुड़े RERA Records और जरूरी Approvals भी चेक करें। यह देखना जरूरी है कि जिस Floor और Flat को आप खरीद रहे हैं, वह Approved Plan में शामिल है या नहीं। Commencement Certificate, Sanctioned Building Plan और Project की RERA जानकारी जैसे Documents को ध्यान से देखना चाहिए। अगर Developer किसी अतिरिक्त Approval का दावा करता है तो उसका Document भी मांगकर जांचना बेहतर है।
घर खरीदने से पहले अपनी Financial Capacity भी जरूर देखें। बैंक आपको जितना Home Loan देने के लिए तैयार है, इसका मतलब यह नहीं कि उतनी कीमत का घर आपके लिए आराम से खरीदना सही होगा। Down Payment के अलावा Registration, Maintenance और दूसरे शुरुआती खर्चों के लिए भी पैसे चाहिए। साथ ही Home Loan की EMI चुकाने के बाद आपके पास Emergency Fund के लिए पर्याप्त रकम बचनी चाहिए।
