बिजनेस

क्या है Jio Blackrock...जिससे मुकेश अंबानी का है डायरेक्ट कनेक्शन?

जियो ब्लैकरॉक बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं, इसे म्यूचुअल इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। इसका एशिया के दिग्गज कारोबारी और सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से भी डायरेक्ट कनेक्शन है। लेकिन ये है क्या? कैसे काम करेगा, किसको फायदा करेगा? आइए जानते हैं डिटेल में...

Image

Pic Credit: Instagram

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अब देश की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर एक नया जॉइंट वेंचर शुरू कर रही हैं, जिसका नाम है Jio BlackRock। आइये डिटेल में जानते हैं जियो ब्लैकरॉक के बारे में।

क्या है Jio-BlackRock?

Jio BlackRock एक डिजिटल-फर्स्ट म्यूचुअल फंड कंपनी होगी, यानी इसका फोकस पूरी तरह ऑनलाइन और टेक्नोलॉजी पर आधारित सेवाएं देने पर होगा। इसका लक्ष्य भारत के आम निवेशकों को म्यूचुअल फंड निवेश को आसान और सस्ता बनाना है। यह कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते निवेशक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जहां लोग अब मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से निवेश करना पसंद करते हैं।

क्यों खास है यह साझेदारी?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक Jio के पास भारत में विशाल ग्राहक आधार और डिजिटल नेटवर्क है। BlackRock के पास निवेश प्रबंधन और रिसर्च में दशकों का वैश्विक अनुभव है। दोनों मिलकर भारतीय म्यूचुअल फंड सेक्टर को तकनीक, डेटा और डिजिटल नवाचार के जरिए नया रूप देना चाहते हैं।

किसे मिलेगा फायदा?

इस साझेदारी से छोटे निवेशकों, खासकर युवा और पहली बार निवेश करने वालों को म्यूचुअल फंड में आसान और पारदर्शी तरीके से निवेश करने का मौका मिलेगा। Jio की पहुंच और तकनीक, BlackRock की विशेषज्ञता के साथ मिलकर कम लागत में बेहतरीन फंड्स देने की तैयारी है।

कितनी होगी शुरुआती पूंजी?

Jio और BlackRock मिलकर इस वेंचर में 150 करोड़ रुपये (लगभग 18.75 मिलियन डॉलर) का शुरुआती निवेश करेंगे। आगे चलकर यह निवेश और बढ़ाया जा सकता है।

क्या कहती हैं कंपनियां?

दोनों कंपनियों का कहना है कि उनका लक्ष्य भारत के आम लोगों तक वित्तीय समावेशन (financial inclusion) को बढ़ावा देना है यानी ऐसा सिस्टम बनाना जिसमें हर कोई निवेश कर सके, चाहे उसकी आमदनी कितनी भी हो।

Jio BlackRock मुकेश अंबानी की एक और बड़ी पहल है जो भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में गेमचेंजर साबित हो सकती है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में, यह साझेदारी निवेश की दुनिया को आम आदमी के और भी करीब लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article