बिजनेस

खुल गया Vilas Transcore का IPO, 75 रु पहुंचा GMP, जानें कब तक दांव लगाने का है मौका

Vilas Transcore IPO GMP: विलास ट्रांसकोर के आईपीओ का जीएमपी या ​​ग्रे मार्केट प्रीमियम 75 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 147 रु भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसका आईपीओ लिस्टिंग पर 50 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

विलास ट्रांसकोर आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया विलास ट्रांसकोर का आईपीओ
  • 75 रु पहुंच गया जीएमपी
  • 139-147 रु है प्राइस बैंड

Vilas Transcore IPO GMP: विलास ट्रांसकोर का आईपीओ का IPO सोमवार 27 मई से खुल गया है। ये एक एसएमई कैटेगरी का आईपीओ है। ये आईपीओ 27 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 3 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 139-147 रु रखा गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 95.26 करोड़ रु है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना है। आगे चेक करें कितना है इसके शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम या GMP।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार विलास ट्रांसकोर के आईपीओ का जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम 75 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 147 रु भी फिक्स होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसका आईपीओ लिस्टिंग पर 50 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

क्या है विलास ट्रांसकोर का बिजनेस

2006 में शुरू हुई विलास ट्रांसकोर लिमिटेड मुख्य रूप से भारत और विदेशों में ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरण निर्माताओं को पावर डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रांसमिशन कम्पोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article