आने वाली है झुनझुनवाला की अकासा एयर, ये रही पहले हवाई जहाज की झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 06:15 PM IST

अकासा एयर आसमान में उड़ने के लिए तैयार हो रही है। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने उनकी अकासा ऐयर के बारे में बड़ा ऐलान किया।

नई दिल्ली। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड अकासा एयर उड़ान भरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने पहले एयरक्राफ्ट की तस्वीर शेयर की है। आकाश में उड़ने के लिए अकासा तैयारी कर रही है। कंपनी ने Boeing 737 Max की तस्वीरें शेयर की। मार्च 2023 तक कंपनी के पास 18 बोइंग 737 मैक्स हो जाएंगे। अकासा एयर ऐसे वक्त पर इंडियन एविएशन सेक्टर में उतर रही है जहां चुनौतियों के साथ- साथ अवसर भी हैं। इस बीच जेट एयरवेज भी फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने सीनियर लीडरशिप में कई बदलाव किए हैं।

End of Article