बिजनेस

Vedanta Steel Business: स्टील कारोबार बेचने को तैयार Vedanta के मालिक अनिल अग्रवाल, आखिर अरबपति के सामने क्यों आई ये नौबत?

Vedanta Steel Unit, Anil Agarwal: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने संकेत दिया है कि अगर सही दाम की पेशकश की जाए तो वेदांता अपना स्टील कारोबार बेचने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने अपने मेन बिजनेस ''माइनिंग'' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Image

वेदांता के चेयरमैन का बड़ा बयान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता के चेयरमैन का बड़ा बयान
  • स्टील कारोबार बेचने को तैयार
  • अगर सही प्राइस मिले तो बेच देंगे स्टील कारोबार

Vedanta Steel Unit, Anil Agarwal: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने संकेत दिया है कि अगर सही दाम की पेशकश की जाए तो वेदांता अपना स्टील कारोबार बेचने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने अपने मेन बिजनेस ''माइनिंग'' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनका ये बयान ऐसे समय पर जब वेदांता अपने डीमर्जर प्लान को लागू करने की तैयारी कर रही है। 2023 में वेदांता के बोर्ड ने कंपनी को छह अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने को मंजूरी दी थी। इनमें वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एंड फेरस मैटेरियल्स, वेदांता बेस मेटल्स और वेदांता शामिल होगी।

ये भी पढ़ें -

कितनी है अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ

फोर्ब्स के अनुसार अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ 37124 करोड़ रु है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल ने कहा है कि अगर हमें सही कीमत मिलती है, तो हम इस समय स्टील बिजनेस बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टील कभी भी हमारा मेन कारोबार नहीं रहा। हम 1.01 मिलियन टन उत्पादन कर रहे हैं और हमारे पास ESL Steel है, जो एक मजबूत कंपनी है।

कितनी है ESL Steel की क्षमता

अग्रवाल ने कहा है कि ESL Steel इलेक्ट्रिकल और स्पेशल स्टील समेत 15 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करने की क्षमता रखती है। कंपनी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कैश प्रॉफिट कमा रही है, इसलिए हम सहज हैं। हालाँकि, मैं अपने प्रयासों को अन्य व्यवसायों पर केंद्रित करना पसंद करूँगा।

कर्ज घटाने का प्लान

अग्रवाल ने कर्ज में कमी के लिए वेदांता के रोडमैप को पेश करते हुए कहा कि कंपनी अगले तीन वर्षों में अपने कर्ज में 3.5 अरब डॉलर की कटौती करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "हम 2025 में 1 बिलियन डॉलर, उसके बाद 2026 में 1 बिलियन डॉलर और 2027 में 1.5 बिलियन डॉलर का कर्ज कम करेंगे।"

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article