वेब सीरीज

SCOOP: थिएटर में फ्लॉप के बाद OTT पर भी Yash की 'टॉक्सिक' को झटका, 200 करोड़ से सीधे 30 करोड़!

Toxic OTT Dealed Failed: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से बड़ा झटका लगने वाला है। इस मूवी के ओटीटी राइट्स के लिए बेहद कम रकम ऑफर की जा रही है।

Image

यश की 'टॉक्सिक' को ओटीटी पर लगा बड़ा झटका (Pic Credit: Instagram)

Toxic OTT Dealed Failed: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म की कमजोर कमाई ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी बड़ा झटका मिलता नजर आ रही है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक यश स्टारर 'टॉक्सिक' से मेकर्स को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़)

ओटीटी डील में हो सकता है बड़ा नुकसान

यश की 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' मुश्किलें सिर्फ थिएट्रिकल बिजनेस तक सीमित नहीं रही हैं। 'टॉक्सिक' के डिजिटल राइट्स अभी तक सेल नहीं हुए हैं। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। उस समय मेकर्स ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा डिमांड किए थे। मेकर्स को उम्मीद थी कि यश की स्टार पावर और फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के दम पर इसके ओटीटी राइट्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Amrapali Dubey ने की धमाकेदार एंट्री, Salman Khan से बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर)

बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की कम कमाई का असर अब डिजिटल मार्केट पर भी पड़ रहा है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स फिल्म के सभी भाषाओं के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए महज 30 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह रकम जी5 ने पेश की है।

'टॉक्सिक' के सैटेलाइट राइट्स से भी नहीं होगी बड़ी रिकवरी

इसके सैटेलाइट राइट्स को लेकर भी मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 'टॉक्सिक' की कहानी और इसका काफी हद तक एडल्ट ट्रीटमेंट होने के कारण इसके सैटेलाइट राइट्स से मेकर्स को खास रिकवरी की उम्मीद नहीं है। ऐसे में फिल्म की लागत की भरपाई करना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस मूवी को दर्शकों की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article