UPSSSC UP PET Registration 2026 Last Date: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
बता दें यहां लगातार ओटीपी एरर के चलते आवेदन की अंतिम तारीख को 7 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। वहीं आवेदन में सुधार या संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर है। यहां आप यूपी पीईटी क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
UP PET Registration 2026 Qualification, Age Limit: यूपी पीईटी के लिए क्वालिफिकेशन
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई थी। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UP PET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें यूपी पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC
UP PET Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UP PET Registration 2026 Application Fees: यूपी पीईटी के लिए एप्लीकेशन फीस
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 185 रुपये निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 95 रुपये, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 25 रुपये है।
