बिजनेस

Nawaz Modi Singhania: नवाज मोदी ने छोड़ा Raymond का बोर्ड, दिया डायरेक्टर पद से इस्तीफा, फोकस में रहेगा शेयर

Raymond Share Price Today: रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया की अलग रह रही पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने रेमंड के बोर्ड में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। नवाज का इस्तीफा प्रभावी हो गया है।

Image

नवाज मोदी ने Raymond से दिया इस्तीफा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नवाज मोदी ने Raymond से दिया इस्तीफा
  • छोड़ दिया कंपनी का बोर्ड
  • आज फोकस में रहेगा शेयर

Raymond Share Price Today: रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया की अलग रह रही पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने रेमंड के बोर्ड में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। नवाज का इस्तीफा प्रभावी हो गया है। इस खबर के बीच आज गुरुवार को कंपनी का शेयर फोकस में रहेगा। इससे बुधवार को BSE पर रेमंड का शेयर 12.10 रु या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1413 रु पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें -

क्या बोले पति गौतम सिंघानिया

इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए रेमंड के सीएमडी और नवाज मोदी के पति गौतम सिंघानिया ने कहा, "हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। एक कंपनी के रूप में, हम उद्योग के उभरते परिदृश्य को आगे बढ़ाते हुए गवर्नेंस के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

क्यों दिया नवाज ने इस्तीफा

रेमंड ने बीएसई पर साझा किए गए अपने इस्तीफे में नवाज मोदी सिंघानिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से इस्तीफा दे रही हैं। 2023 में गौतम सिंघानिया ने 32 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की। उनके दो बच्चे हैं।

नवाज मोदी-सिंघानिया को रेमंड समूह की तीन निजी कंपनियों जेके इन्वेस्टर्स (जेकेआई) (बॉम्बे), रेमंड कंज्यूमर केयर (आरसीसीएल) और स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व के बोर्ड से हटा दिया गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article