बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO, काफी समय बाद आ रहा मेनबोर्ड का पब्लिक इश्यू, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 4 IPO लॉन्च होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि अगले हफ्ते एक मेनबोर्ड का आईपीओ खुलने जा रहा है। कई हफ्तों से कोई भी मेनबोर्ड का IPO नहीं आया था। मगर 20 मार्च को Arisinfra Solutions का आईपीओ खुलेगा, जो एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा।

Image

अगले हफ्ते 4 IPO लॉन्च होंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहे 4 नए आईपीओ
  • अगले हफ्ते खुलेंगे चारों आईपीओ
  • एक होगा मेनबोर्ड का आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 4 IPO लॉन्च होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि अगले हफ्ते एक मेनबोर्ड का आईपीओ खुलने जा रहा है। कई हफ्तों से कोई भी मेनबोर्ड का IPO नहीं आया था। मगर 20 मार्च को Arisinfra Solutions का आईपीओ खुलेगा, जो एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। बाकी तीन एसएमई आईपीओ में पारादीप परिवहन लिमिटेड (Paradeep Parivahan Limited IPO), डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड (Divine Hira Jewellers Limited IPO) और ग्रांड कॉन्टिनेंट होटल्स लिमिटेड (Grand Continent Hotels Limited IPO) शामिल हैं। आगे जानिए इन चारों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

ये हैं चारों IPO

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
पारादीप परिवहन लिमिटेड17 मार्च19 मार्च93-98 रु1200 शेयर
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड17 मार्च19 मार्च90 रु1600 शेयर
ग्रांड कॉन्टिनेंट होटल्स लिमिटेड20 मार्च24 मार्च107-113 रु1200 शेयर
एरिसिन्फ्रा सॉल्यूशंस20 मार्च25 मार्चअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं

IPO में निवेश से पहले किन चीजों पर करें गौर

  • कंपनी की फाइनेंशियल डिटेल चेक करें। प्रॉफिटैबिलिटी, रेवेन्यू ग्रोथ और कर्ज पर नजर रखें। लॉन्ग टर्म सफलता के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल आधार आवश्यक है
  • कंपनी जिस उद्योग में काम करती है और मौजूदा बाजार के रुझानों को ध्यान में रखें। उभरते उद्योग में काम करने वाली कंपनी बेहतर विकास की संभावनाएँ दे सकती है
  • कंपनी का जिन कंपनियों से मुकाबला है और कंपनी की अपनी कॉम्पिटिटिव क्षमता को चेक करें
  • कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार में उसके जैसी फर्मों के वैल्यूएशन के आधार पर तय करें कि क्या IPO में प्राइस बैंड उचित है। अधिक प्राइस बैंड वाला IPO शायद अच्छा साबित न हो
  • ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट पर नजर रखें और आईपीओ में निवेशकों की रुचि देखें। पॉजिटिव मार्केट माहौल नए इश्यू के लिए बेहतर परिस्थितियाँ बना सकता है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article