बिजनेस

Marico Stock: बांग्लादेश में भड़की हिंसा से मैरिको को क्यों हुई टेंशन, 4 फीसदी से ज्यादा फिसला शेयर

Marico Share Down: मैरिको के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का 12% बांग्लादेशी मार्केट से आता है। स्टैंडअलोन आधार पर इंटरनेशनल बिजनेस के लिहाज बांग्लादेश मैरिको के कुल रेवेन्यू में लगभग आधा या 44% योगदान देता है।

Image

मैरिको का शेयर फिसला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मैरिको का शेयर गिरा
  • 4 फीसदी से अधिक की गिरावट
  • बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर

Marico Share Down: बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट और बढ़ती हिंसा के बीच मैरिको लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 4% से अधिक की गिरावट आई है। BSE पर मैरिको का शेयर (Marico Stock) 672.40 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह इसी रेट पर खुला, मगर बाद में ये नीचे फिसला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 27.85 रु या 4.14 फीसदी की गिरावट के साथ 644.55 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

क्यों गिरा मैरिको का शेयर

गौरतलब है कि बांग्लादेश मैरिको के इंटरनेशनल कारोबार के लिए बहुत अहम है। ये देश एफएमसीजी कंपनी मौरिको के कुल रेवेन्यू में एक-चौथाई का योगदान देता है। यही वजह है कि बांग्लादेश में बिगड़ते हालात मैरिको के लिए अच्छी खबर नहीं है।

मैरिको के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का 12% बांग्लादेशी मार्केट से आता है। स्टैंडअलोन आधार पर इंटरनेशनल बिजनेस के लिहाज बांग्लादेश मैरिको के कुल रेवेन्यू में लगभग आधा या 44% योगदान देता है।

बांग्लादेश के सहारे को घटाएगी कंपनी

सोमवार को मैरिको ने खुलासा किया था कि इसका इरादा वित्तीय वर्ष 2022 के अंत में अंतर्राष्ट्रीय रेवेन्यू में बांग्लादेश के योगदान को 51% से घटाकर वित्तीय वर्ष 2027 के अंत तक 40% से कम करने का है। मैरिको ने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मैरिको लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों में 8.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 464 करोड़ रुपये के प्रॉफिट की जानकारी दी। जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 427 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article