बिजनेस

यूको बैंक घोटाला: पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल 6,200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को 6,200 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला कोलकाता की कंपनी कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (CSPL) को दिए गए ऋण की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। ईडी का आरोप है कि गोयल ने अपने कार्यकाल में अवैध रूप से ऋण स्वीकृत किए और बदले में रिश्वत ली, जिसे फर्जी कंपनियों और परिजनों के नाम पर निवेश कर वैध दिखाने की कोशिश की गई। गोयल को 21 मई तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।

Image

ईडी ने धनशोधन के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी गोयल को गिरफ्तार किया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूको बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुबोध कुमार गोयल को धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 6,200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी है, जो कोलकाता स्थित कंपनी कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) से संबंधित है।

ईडी ने बताया कि गोयल को 16 मई को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और 17 मई को उन्हें कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 21 मई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले अप्रैल में एजेंसी ने गोयल और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापेमारी भी की थी।

यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें आरोप है कि सीएसपीएल को 6,210.72 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था जिसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया और भारी हेराफेरी की गई। ईडी का कहना है कि यह धन बाद में विभिन्न माध्यमों से वैध दिखाने की कोशिश की गई।

रिश्वत और फर्जी कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग

ईडी ने आरोप लगाया कि गोयल ने सीएसपीएल को बड़े पैमाने पर ऋण मंजूर किए और बदले में बड़ी रिश्वत ली। इन अवैध पैसों को वैध दिखाने के लिए फर्जी कंपनियों, फर्जी पहचान वालों और परिजनों के नाम पर अचल संपत्ति, नकदी और महंगे सामान खरीदे गए। ईडी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर गोयल या उनके कानूनी प्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article