बिजनेस

US Stock Market: ट्रंप के बयान से अमेरिकी बाजार में रौनक, भारतीय निवेशकों को भी मिला फायदा

US Stock Market: बुधवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,083.08 अंक यानी 2.76% की तेजी के साथ 40,270.06 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 155.38 अंक या 2.94% बढ़कर 5,443.13 तक पहुंचा। इस उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों से वैश्विक शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करने की धमकी को वापस ले लिया है, साथ ही चीन के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद भी जताई है। इस सकारात्मक माहौल में अमेरिकी बाजारों ने जोरदार छलांग लगाई है।

कैसा रहा वैश्विक शेयर मार्केट का हाल

बुधवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,083.08 अंक यानी 2.76% की तेजी के साथ 40,270.06 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 155.38 अंक या 2.94% बढ़कर 5,443.13 तक पहुंचा। टेक कंपनियों से सजी नैस्डैक 615.21 अंक या 3.77% की छलांग लगाकर 16,915.63 पर बंद हुआ। ट्रंप के बयान ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता को लेकर निवेशकों की उम्मीदें मजबूत की हैं।

भारतीय मार्केट में भी उछाल

इस उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 520.90 अंक चढ़कर 80,116.49 के स्तर पर बंद हुआ, जो 18 दिसंबर के बाद इसका उच्चतम स्तर है। 7 दिनों में सेंसेक्स में 8.48% की तेजी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 36.65 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के रवैये में आई नरमी और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में सुधार की संभावनाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इससे न केवल अमेरिकी बाजार में मजबूती आई है, बल्कि भारत समेत अन्य उभरते बाजारों में भी सकारात्मक रुझान बना हुआ है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article