यूटिलिटी

FASTag नियम 2025: आईडी बनाने से लेकर रिचार्ज कराने तक, एक ही जगह मिलेगी पूरी जानकारी

FASTag rules 2025: सभी टोल प्लाजा पर FASTag अनिवार्य है। बिना FASTag वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। FASTag को अब Vahan पोर्टल से लिंक करना अनिवार्य है। नियमों के अलावा हम यहां आपको फास्टैग को एक्टिवेट करने और रिचार्ज कराने से लेकर हर एक जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Image

FASTag Rules 2025

FASTag rules 2025: देशभर के टोल प्लाजा पर फास्ट और कैशलेस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए FASTag अब पूरी तरह अनिवार्य हो गया है। सरकार ने 2025 में इससे जुड़े नए नियम लागू किए हैं, जिनमें एक वाहन पर एक ही FASTag और वाहन पोर्टल (Vahan पोर्टल) से लिंकिंग जरूरी कर दी गई है। यदि आप बिना FASTag के टोल देते हैं तो आपको दोगुना टोल शुल्क देना होगा है। ऐसे में यदि आपने अब तक अपने वाहन के लिए FASTag एक्टिवेट नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

FASTag क्या है

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो आपके वाहन का टोल काटने के लिए विंडस्क्रीन पर लगने वाले RFID टैग का इस्तेमाल करता है। यह टोल प्लाजा पर बिना रुके टोल का भुगतान करने में मदद करता है। य

कैसे एक्टिवेट करें FASTag

आप बैंक या डिजिटल प्लेटफॉर्म से FASTag को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा FASTag को ICICI, HDFC, SBI, Paytm, PhonePe, Amazon Pay जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • वाहन मालिक का आईडी प्रूफ जैसे आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो अगर मांगी जाए

कैसे होगा इंस्टॉलेशन

FASTag को गाड़ी की विंडस्क्रीन के अंदर की ओर चिपकाना होता है। बैंक से एक्टिवेट होते ही यह काम करना शुरू कर देता है। बस आपको इसे रिचार्ज कराना होता है ताकि भुगतान के दौरान बैलेंस खत्म न हो।

FASTag बैलेंस कैसे चेक करें

MyFASTag ऐप की मदद से आप FASTag का बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह ऐप NHAI का आधिकारिक ऐप है, जिससे आप बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं। इसके अलावा आप SMS या ईमेल अलर्ट के जरिए भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। हर ट्रांजैक्शन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलता है। आप FASTag से जुड़े बैंक या वॉलेट ऐप में लॉग इन करके भी बैलेंस देख सकते हैं।

FASTag रिचार्ज कैसे करें

  • UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm से FASTag ID डालकर डायरेक्ट रिचार्ज किया जा सकता है।
  • MyFASTag ऐप के जरिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी रिचार्ज किया जा सकता है।
  • नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं। बैंक पोर्टल या डिजिटल वॉलेट से भी FASTag रिचार्ज किया जा सकता है।

2025 के नए नियम

  • सभी टोल प्लाजा पर FASTag अनिवार्य है। बिना FASTag वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा।
  • FASTag को अब Vahan पोर्टल से लिंक करना अनिवार्य है।
  • एक वाहन के लिए केवल एक FASTag वैध रहेगा। एक से ज्यादा टैग मिलने पर दोनों को ब्लॉक किया जा सकता है।
  • जिनका FASTag बार-बार ब्लैकलिस्ट या लो बैलेंस पर जाता है, उन्हें निगरानी सूची में रखा जाएगा।
  • कुछ क्लोज्ड लूप टोल प्लाजा पर भी FASTag सुविधा शुरू कर दी गई है।

जरूरी सुझाव

  • टैग को साफ और सही जगह लगाया होना चाहिए।
  • बैलेंस कम से कम सौ रुपये बनाए रखना चाहिए।
  • अगर आप अपना वाहन बेच रहे हैं तो FASTag डिएक्टिवेट करना न भूलें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article