बिजनेस

Tech mahindra share price: टेक महिंद्रा की कमाई बढ़ी लेकिन निवेशकों को क्यों हो रहा नुकसान! जानें कारण

Tech mahindra share price: 17 जुलाई को टेक महिंद्रा के शेयरों में सुबह के कारोबार में 2.21% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने एक दिन पहले जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए थे। एनएसई पर टेक महिंद्रा का शेयर ₹1,583.40 पर खुला, जो पिछले बंद ₹1,607.90 से नीचे था।

Image

कंपनी ने एक दिन पहले जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए थे।

Tech mahindra share price: देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने Q1FY26 में 34% मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की है, लेकिन स्ट्रीट की उम्मीदों से पीछे रह गई। इसके चलते गुरुवार को टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 2% की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने एक दिन पहले जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए थे।

मुनाफा बढ़ा लेकिन स्ट्रीट अनुमान से कम

17 जुलाई को टेक महिंद्रा के शेयरों में सुबह के कारोबार में 2.21% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने एक दिन पहले जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए थे। एनएसई पर टेक महिंद्रा का शेयर ₹1,583.40 पर खुला, जो पिछले बंद ₹1,607.90 से नीचे था। शेयर ने दिन के निचले स्तर ₹1,572.30 को छुआ। सुबह 9:50 बजे के आसपास यह शेयर ₹1,585.40 पर 1.40% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में ₹1,140.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹851.5 करोड़ था। हालांकि, एक्सपर्ट ने ₹1,211 करोड़ के मुनाफे का अनुमान लगाया था, जिसे कंपनी हासिल नहीं कर पाई।

राजस्व में मामूली बढ़त, उम्मीदों से पीछे

टेक महिंद्रा का राजस्व 2.7% बढ़कर ₹13,351.2 करोड़ पहुंचा, जो Q1FY25 में ₹13,005.5 करोड़ था। बाजार में ₹13,374 करोड़ की आम उम्मीद थी, जिसे कंपनी पूरा नहीं कर सकी। कंपनी का EBIT यानी अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स 34% बढ़कर ₹1,477 करोड़ पहुंच गया। इस ग्रोथ को निवेशकों ने सकारात्मक संकेत माना, लेकिन राजस्व की धीमी चाल चिंता का विषय रही।

शेयरों में 2% तक गिरावट दर्ज

कमजोर मुनाफा अनुमान और धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के चलते बीएसई पर टेक महिंद्रा के शेयर 2% गिरकर ₹1,575 तक पहुंच गए। स्टॉक में सुबह से ही बिकवाली हावी रही। कई ब्रोकरेज हाउस ने टेक महिंद्रा के मार्जिन में सुधार और बड़े डील्स को पॉजिटिव बताया है। वहीं, कुछ ने कमजोर ग्रोथ, मुश्किल वैश्विक माहौल और ज्यादा वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता जताई है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article