बिजनेस

वित्त वर्ष 24-25 की चौथी तिमाही में ऐसा रहा TCS का प्रदर्शन, 30 रुपये का मिलेगा डिविडेंड

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ आमतौर पर IT कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा की शुरुआत होती है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 64,479 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत अधिक है। TCS के निदेशक मंडल ने कंपनी के एक रुपये मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 30 रुपये का अंतिम लाभांश यानी डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Image

वित्त वर्ष 24-25 की चौथी तिमाही में ऐसा रहा TCS का प्रदर्शन

Photo : BCCL

TCS News: देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी 2025-मार्च 2025) तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ आमतौर पर IT कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा की शुरुआत होती है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 64,479 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत अधिक है। साथ ही कंपनी ने डिविडेंड के संबंध में भी एक आवश्यक सूचना साझा की है।

वित्त वर्ष 24-25 में TCS

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए TCS का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 5.76 प्रतिशत बढ़कर 48,553 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कारोबार 5.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,55,324 करोड़ रुपये रहा। TCS के मुख्य कार्यकारी के. कृतिवासन ने कहा, ‘‘ हम वार्षिक राजस्व में 30 अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने और लगातार दूसरी तिमाही में मजबूत ऑर्डर बुक हासिल कर खुश हैं।’’

30 रुपये का मिलेगा डिविडेंड

इस बीच, TCS के निदेशक मंडल ने कंपनी के एक रुपये मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 30 रुपये का अंतिम लाभांश यानी डिविडेंड देने की सिफारिश की है। TCS का चौथी तिमाही का परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर छाए अनिश्चितता के बादलों के बीच आया है, जो अमेरिका के शुल्क के कभी लागू होने तो कभी हटने के रुख से उत्पन्न हुआ है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article