यूटिलिटी

ये है स्ट्रांग पासवर्ड बनाने का सबसे आसान तरीका, हैकर्स तो क्या AI भी ना तोड़ पाए

How to Create Strong Password: कई लोग आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पासवर्ड जैसे "123456", "password", "QWERTY" आदि का इस्तेमाल करते हैं, जो साइबर अपराधियों के लिए क्रेक करना काफी आसान होता है। इन पासवर्ड को कुछ ही सेकेंड में तोड़ा जा सकता है। आपका पासवर्ड कम से कम 18 अक्षरों का होना चाहिए।

Image

How to Create Strong Password

How to Create Strong Password: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इंटरनेट पर बढ़ते साइबर अटैक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट के कारण, कमजोर पासवर्ड को क्रैक करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम एक ऐसा पासवर्ड बनाएं, जिसे न केवल हैकर्स बल्कि एआई भी तोड़ न सके। मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए यहां हम कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं, जो आपको साइबर अटैक और फ्रॉड से बचा सकती हैं।

अलग-अलग कैरेक्टर्स का करें उपयोग

मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए अपरकेस (बड़े अक्षर), लोअरकेस (छोटे अक्षर), नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $, & आदि) का मिश्रण जरूरी होता है। जितना अधिक जटिल पासवर्ड होगा, उसे क्रैक करना उतना ही कठिन होगा।

आम पासवर्ड से बचें

कई लोग आसानी से अनुमान लगाए जाने वाले पासवर्ड जैसे "123456", "password", "QWERTY" आदि का इस्तेमाल करते हैं, जो साइबर अपराधियों के लिए क्रेक करना काफी आसान होता है। इन पासवर्ड को कुछ ही सेकेंड में तोड़ा जा सकता है। इसलिए हमेशा यूनिक और मुश्किल पासवर्ड का चयन करें।

पासवर्ड की बजाय पासफ्रेज बनाएं

पासवर्ड के बजाय पासफ्रेज (एक लंबा वाक्य या वाक्यांश) इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है। उदाहरण के लिए, "Mujhe2CoffeePasandHai!" या "ILoveBahubali2Movie" जैसा पासवर्ड याद रखना आसान होगा लेकिन दूसरों के लिए अनुमान लगाना मुश्किल।

लंबाई का रखें ध्यान

आपका पासवर्ड कम से कम 18 अक्षरों का होना चाहिए। लंबा पासवर्ड साइबर हमलों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है, क्योंकि छोटे पासवर्ड को ब्रूट-फोर्स अटैक से जल्दी क्रैक किया जा सकता है।

हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाएं

अगर आप एक ही पासवर्ड कई अकाउंट्स में इस्तेमाल करते हैं और कोई एक अकाउंट हैक हो जाता है, तो आपके अन्य सभी अकाउंट्स भी खतरे में आ सकते हैं। इसलिए हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग और यूनिक पासवर्ड रखना जरूरी है।

पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें

अगर आपको कई जटिल पासवर्ड याद रखने में कठिनाई होती है, तो पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें। यह सुरक्षित रूप से आपके सभी पासवर्ड स्टोर करता है और आपको याद रखने की झंझट से बचाता है।

नियमित रूप से पासवर्ड बदलें

अपने पासवर्ड को हर 3-6 महीने में अपडेट करते रहें। यह आपके अकाउंट को अधिक सुरक्षित बनाता है और संभावित साइबर हमलों से बचाने में मदद करता है।

अगर आप इन सुझावों को अपनाते हैं, तो आपका डिजिटल डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा और आपका अकाउंट हैकिंग और साइबर हमलों से बचा रहेगा। सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए हमेशा सतर्क रहें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article