बिजनेस

Stock Market Today: आज इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट, 14% से ज्यादा कराया नुकसान, आपके पास तो नहीं

Stock Market Closing Today: नॉर्दर्न स्पिरिट्स का शेयर आज 14.15 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुआ। इसी तरह एंजल वन का शेयर 14.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा पीएम टेलेलिंक्स का शेयर 13.33 फीसदी कमजोर हुआ।

Image

शेयर बाज़ार में आई कमजोरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई कमजोरी
  • कई शेयरों में आई भारी गिरावट
  • नॉर्दर्न स्पिरिट्स 14 फीसदी से अधिक फिसला

Stock Market Closing Today: लगातार 5 दिनों तक शेयर बाजार में आई तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में कमजोरी आई। आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.17 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 73,128.77 पर और निफ्टी 65.20 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 22,032.30 पर बंद हुआ। आज बीएसई पर 3929 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1336 शेयर तेजी और 2507 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। इस दौरान कई शेयरों में भारी गिरावट आई। इनमें सबसे अधिक कमजोरी आई नॉर्दर्न स्पिरिट्स में। ये शेयर 14 फीसदी से अधिक गिरा।

ये भी पढ़ें -

ये तीन शेयर गिरे 13 फीसदी से अधिक

नॉर्दर्न स्पिरिट्स का शेयर आज 14.15 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुआ। इसी तरह एंजल वन का शेयर 14.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा पीएम टेलेलिंक्स का शेयर 13.33 फीसदी कमजोर हुआ।

ये हैं बाकी गिरावट वाले शेयर

  • सिटी क्रॉप्स एग्रो : 12.58 फीसदी
  • उमिया ट्यूब्स : 10 फीसदी
  • ईस्टर्न लॉजिका : 10 फीसदी
  • एम के प्रोटीन : 9.98 फीसदी
  • श्राइडस इंडस्ट्रीज : 9.97 फीसदी
  • आरओ ज्वेल्स : 9.92 फीसदी
  • अंसल बिल्डवेल : 9.73 फीसदी
  • निहार इन्फो ग्लोबल लेफ्टिनेंट : 9.45 फीसदी
  • प्राइम अर्बन : 9.19 फीसदी
  • सियाराम रीसाइक्लिंग : 9.08 फीसदी

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर शेयर

आज निफ्टी पर गिरने वाले टॉप शेयरों में डिविस लेबोरेटरीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, एनटीपीसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं, जबकि चढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, आईटीसी और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article