बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 जुलाई 2026: क्या है ताजा रेट, जानें 24, 22 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI Image)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 5 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली में सोने की कीमत 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना की कीमत 4,187.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 4 जुलाई 2026

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 145758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 134051 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 109758 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 85611 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹14,782₹147,820₹419,063₹172,414
22 कैरेट₹13,550₹135,502₹384,141₹158,047
20 कैरेट₹12,318₹123,183₹349,219₹143,679
18 कैरेट₹11,087₹110,865₹314,297₹129,311
16 कैरेट₹9,855₹98,547₹279,375₹114,943
14 कैरेट₹8,623₹86,228₹244,453₹100,575
12 कैरेट₹7,391₹73,910₹209,531₹86,207
10 कैरेट₹6,159₹61,592₹174,609₹71,839

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146880₹134650₹110200
मुंबई₹146730₹134500₹110050
कोलकाता₹146730₹134500₹110050
चेन्नई₹149460₹137000₹114400
पटना₹146780₹134550₹110100
लखनऊ₹146880₹134650₹110200
मेरठ₹146880₹134650₹110200
अयोध्या₹146880₹134650₹110200
कानपुर₹146880₹134650₹110200
गाजियाबाद₹146880₹134650₹110200
नोएडा₹146880₹134650₹110200
गुरुग्राम₹146880₹134650₹110200
चंडीगढ़₹146880₹134650₹110200
जयपुर₹146880₹134650₹110200
अहमदाबाद₹146780₹134550₹110100
वडोदरा₹146780₹134550₹110100
पुणे₹146730₹134500₹110050
लुधियाना₹146880₹134650₹110200
गुवाहाटी₹146730₹134500₹110050
इंदौर₹146780₹134550₹110100
सूरत₹146780₹134550₹110100
नागपुर₹146730₹134500₹110050
नासिक₹146760₹134530₹110080
बैंगलोर₹146730₹134500₹110050
भुवनेश्वर₹146730₹134500₹110050
रायपुर₹146730₹134500₹110050
हैदराबाद₹146730₹134500₹110050

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की मांग में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, दो दिन की गिरावट के बाद, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 3,000 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 38.75 डॉलर या 1 प्रतिशत बढ़कर 4,070.04 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ, जबकि औद्योगिक और निवेश मांग के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई क्योंकि US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श का रुख बाजार की उम्मीदों के मुकाबले कम सख़्त था, जिससे जल्द ही ब्याज दरें बढ़ने की चिंता कम हो गई।

मिरे एसेट शेयरखान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि स्पॉट गोल्ड करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 4,072 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में थोड़ी नरमी आई है। सिंह ने डॉलर में नरमी का कारण बैंक ऑफ जापान के दखल की खबरों के बाद जापानी येन की मज़बूती को बताया। उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना सस्ता बनाता है, जिससे वैश्विक मांग बढ़ती है और कीमतों को समर्थन मिलता है। बाजार के मूड को और बेहतर बनाते हुए, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा, कतर में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में हुई प्रगति की तारीफ की।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि निवेशक अमेरिका की नॉन-फॉर्म पेरोल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस रिपोर्ट से लेबर मार्केट की मजबूती और फेडरल रिजर्व के अगले पॉलिसी फैसले के बारे में नई जानकारी मिलेगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article