बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 जुलाई 2026: क्या है लेटेस्ट रेट, पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले यहां रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI Image)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 July 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली में चांदी की कीमतें बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा बढ़कर 2,37,499 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,37,410 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 1.3 प्रतिशत बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,37,660 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 233858 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 4 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹237660₹6738₹2772
925 स्टर्लिंग चांदी₹219836₹6232₹2564
900 कॉइन चांदी₹213894₹6064₹2495
800 जर्मन चांदी₹190128₹5390₹2218

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
जलगांव₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, स्पॉट चांदी की कीमत 1.3 प्रतिशत बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एनालिस्ट का कहना है कि इन आंकड़ों से कीमती धातुओं और अमेरिकी डॉलर, दोनों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। भविष्य के नजरिए पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा कि साल की दूसरी छमाही बुलियन (सोने-चांदी) के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम कीमतों पर सबसे ज्यादा असर डालने वाले कारक बने रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article