बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 जून 2026: लुढ़के रेट, जानें 24 से लेकर 10 कैरेट सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 9 June 2026 बिजनेस न्यूज: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव रात तक 1.09% घटकर यानी 1684 रुपये गिरावट के साथ 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,51,489 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 153310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 151489 रुपये प्रति 10 ग्राम152584 रुपये प्रति 10 ग्राम152519 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 150882 रुपये प्रति 10 ग्राम151973 रुपये प्रति 10 ग्राम151908 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 138764 रुपये प्रति 10 ग्राम139767 रुपये प्रति 10 ग्राम139707 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 113617 रुपये प्रति 10 ग्राम114438 रुपये प्रति 10 ग्राम114389 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 88621 रुपये प्रति 10 ग्राम89262 रुपये प्रति 10 ग्राम89224 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता 1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना15,317153,1701,531,70015,317,000434,230178,655
22 कैरेट सोना14,041140,4061,404,05814,040,583398,044163,767
20 कैरेट सोना12,764127,6421,276,41712,764,167361,858148,879
18 कैरेट सोना11,488114,8781,148,77511,487,750325,672133,991
16 कैरेट सोना10,211102,1131,021,13310,211,333289,486119,103
14 कैरेट सोना8,93589,349893,4928,934,917253,301104,215
12 कैरेट सोना7,65976,585765,8507,658,500217,11589,327
10 कैरेट सोना6,38263,821638,2086,382,083180,92974,439

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153310₹140550₹115020
मुंबई₹153160₹140400₹114870
कोलकाता₹153160₹140400₹114870
चेन्नई₹154910₹142000₹119200
पटना₹153210₹140450₹114920
लखनऊ₹153310₹140550₹115020
अयोध्या₹153310₹140550₹115020
मेरठ₹153310₹140550₹115020
कानपुर₹153310₹140550₹115020
गाजियाबाद₹153310₹140550₹115020
नोएडा₹153310₹140550₹115020
गुरुग्राम₹153310₹140550₹115020
चंडीगढ़₹153310₹140550₹115020
जयपुर₹153310₹140550₹115020
लुधियाना₹153310₹140550₹115020
गुवाहाटी₹153160₹140400₹114870
इंदौर₹153210₹140450₹114920
अहमदाबाद₹153210₹140450₹114920
वडोदरा₹153210₹140450₹114920
सूरत₹153210₹140450₹114920
पुणे₹153160₹140400₹114870
नागपुर₹153160₹140400₹114870
नासिक₹153190₹140430₹114900
बैंगलोर₹153160₹140400₹114870
भुवनेश्वर₹153160₹140400₹114870
केरल₹153160₹140400₹114870
रायपुर₹153160₹140400₹114870
हैदराबाद₹153160₹140400₹114870
कटक₹153160₹140400₹114870

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,100 रुपये घटकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,291.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 2,374 रुपये टूटकर 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,374 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,286.81 डॉलर प्रति औंस रह गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमती धातुओं में यह गिरावट हाल में देखी जा रही कमजोरी का ही विस्तार है। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय बढ़ती ऊर्जा कीमतों से महंगाई पर पड़ने वाले असर पर कहीं अधिक ध्यान दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़े आने से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस वजह से सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों को लेकर आकर्षण कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया, खासकर इजराइल से जुड़ी हाल की घटनाओं ने भी बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ के प्रमुख (उत्पाद एवं पारिवारिक कार्यालय) राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि अमेरिकी महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के आगामी फैसलों से पहले निकट अवधि में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लंबी अवधि में सोना निवेशकों के लिए महंगाई के असर से बचाव का एक भरोसेमंद साधन बना रहेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article