बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 सितंबर 2025: लुढ़का सोना, लेकिन चांदी चमकी, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन आज फिर गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी के ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 128000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 110167 रुपये प्रति 10 ग्राम109873 रुपये प्रति 10 ग्राम109775 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 109726 रुपये प्रति 10 ग्राम109433 रुपये प्रति 10 ग्राम109335 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 100913 रुपये प्रति 10 ग्राम100644 रुपये प्रति 10 ग्राम100554 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 82625 रुपये प्रति 10 ग्राम82405 रुपये प्रति 10 ग्राम82331 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 64448 रुपये प्रति 10 ग्राम64276 रुपये प्रति 10 ग्राम64218 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 127100 रुपये प्रति किलोग्राम128500 रुपये प्रति किलोग्राम128000 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्थानीय मांग कमजोर होने से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये गिरकर 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जो पिछले सत्र में 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दूसरी ओर, बुधवार की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में उछाल आया और यह 300 रुपये बढ़कर 1,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले सत्र में यह 1,670 रुपये गिरकर 1,31,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। विदेशी बाजार में, हाजिर सोना बुधवार को 3,707.70 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद 0.23 प्रतिशत बढ़कर 3,668.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हाजिर चांदी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 41.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article