बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 अगस्त 2026: रेट में उलटफेर, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 14 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट हुई लेकिन शाम होते-होते फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.1% बढ़कर यानी 161 रुपये तेजी के साथ 1,53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,413.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 153040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 14 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹15383₹153830₹436101₹179424
22 कैरेट₹14101₹141011₹399759₹164472
20 कैरेट₹12819₹128192₹363417₹149520
18 कैरेट₹11537₹115373₹327076₹134568
16 कैरेट₹10255₹102553₹290734₹119616
14 कैरेट₹8973₹89734₹254392₹104664
12 कैरेट₹7692₹76915₹218050₹89712
10 कैरेट₹6410₹64096₹181709₹74760

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153040₹140300₹114820
मुंबई₹152890₹140150₹114670
कोलकाता₹152890₹140150₹114670
चेन्नई₹153170₹140400₹118200
पटना₹152940₹140200₹114720
लखनऊ₹153040₹140300₹114820
मेरठ₹153040₹140300₹114820
अयोध्या₹153040₹140300₹114820
कानपुर₹153040₹140300₹114820
गाजियाबाद₹153040₹140300₹114820
नोएडा₹153040₹140300₹114820
गुरुग्राम₹153040₹140300₹114820
चंडीगढ़₹153040₹140300₹114820
जयपुर₹153040₹140300₹114820
लुधियाना₹153040₹140300₹114820
गुवाहाटी₹152890₹140150₹114670
इंदौर₹152940₹140200₹114720
अहमदाबाद₹152940₹140200₹114720
वडोदरा₹152940₹140200₹114720
सूरत₹152940₹140200₹114720
नागपुर₹152890₹140150₹114670
पुणे₹152890₹140150₹114670
नासिक₹152920₹140180₹114700
बैंगलोर₹152890₹140150₹114670
भुवनेश्वर₹152890₹140150₹114670
रायपुर₹152890₹140150₹114670
हैदराबाद₹152890₹140150₹114670

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

सोने में सात दिन से जारी तेजी का दौर गुरुवार को थम गया। वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,800 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.43 प्रतिशत टूटकर 4,389.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 437 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,445 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 437 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,445 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,394.57 डॉलर प्रति औंस रह गया।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। व्यापारियों ने बताया कि विदेशी सर्राफा बाजार में कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article